कोरोना टेस्टिंग की पर्याप्त व्यवस्था
मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने बताया कि प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग किट्स पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वर्तमान में हमारे पास 20 हजार आई.टी.पी.सी.आर. हैं। हमारी टेस्टिंग क्षमता 6 लैब में 500 टेस्ट प्रतिदिन है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यह क्षमता 14 लैब में 1,000 टेस्ट प्रतिदिन की जाना है। …
सभी जिलों में इलाज के लिए हों अच्छी व्यवस्थाएँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना के इलाज की सभी जिलों में अच्छी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से संक्रमण रोकने के लिये लोगों को जागरूक किया जाए तथा इसका कड़ाई से पालन हो। कोरोना का थोड़े भी लक्षण पाए जाने पर टेस्टिंग की जाए। रोग प्रतिरोधक क्षम…
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश कोरोना के लिये देंगे राशि
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने महामारी कोविड-19 से निपटने के लिये प्राइम मिनिस्टर सिटीजन्स असिस्टेंस एण्ड रिलीफ इन इमरजेन्सी सिचुएशन फण्ड (PMCARES) में न्यायपालिका की ओर से अंशदान देने का निर्णय लिया है। फण्ड में मुख्य न्यायाधीश 50 हजार रुपये और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 25-25 हजार…
मंत्री श्री बाला बच्चन ने दी होली की शुभकामनाएँ
गृह एवं जेल मंत्री श्री बाला बच्चन ने प्रदेश के नागरिकों को होली पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। श्री बच्चन ने शुभकामना संदेश में कहा कि इस पावन अवसर पर ईश्वर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशी, समृद्धि और सफलता के रंग भर दे। श्री बच्चन ने नागरिकों से प्राकृतिक रंगों से होली पर्व मनाने की अपील की है।
मंत्री श्री शर्मा द्वारा होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएँ
जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने होली  एवं  रंगपंचमी पर्व पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शर्मा ने अपने बधाई संदेश में लोगों से कहा कि रंगों के पर्व होली और रंगपंचमी को परस्पर भाई-चारे के साथ परंपरानुसार मनाते हुए शांति और साम्प्रदायिक सदभाव की मिसाल पेश करें।
तबादले - भारतीय वन सेवा अधिकारियों के
राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 25 अधिकारियों को स्थानान्तरित करते हुए नवीन पद्स्थापना आदेश जारी किए हैं। वन संरक्षक सीधी श्री बृजेन्द्र झा को मुरैना और उप वन संरक्षक श्री अशोक कुमार को उप-संचालक संजय टाइगर रिजर्व, सीधी पदस्थ किया गया है। वन मंडलाधिकारियों में श्री संजीव झा को छतरपुर वन मंडल, श्रीम…